हैदराबाद , मई 31 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हैदराबाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की।

श्री खरगे गुलबर्गा जाते समय हैदराबाद से गुज़र रहे थे। श्री खरगे से मिलने वालों में कांग्रेस समिति की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, सरकारी सलाहकार हरकारा वेणुगोपाल राव, कांग्रेस सचिव संपत कुमार और पार्टी के अन्य नेता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित