कोलकाता , सितंबर 9 -- पश्चिम बंगाल में आम जनता विकास पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र सौंपते समय उनके पिता हुमायूं कबीर भी उनके साथ मौजूद थे।
निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, रेजिनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर आगामी 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। 2026 के विधानसभा चुनावों में दोनों सीटों से निर्वाचित विधायकों द्वारा एक सीट छोड़े जाने के कारण ये स्थान रिक्त हुए थे। देश के चार राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के तहत पश्चिम बंगाल की इन दो सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित