नयी दिल्ली , मार्च 26 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साइकिल वितरण के कार्यक्रम को दिखावटी करार दिया है और कहा है कि असली मुद्दों के ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह के कार्यक्रम का सहारा ले रही है।

डॉ. नरेश ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का सहारा ले रही है। सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और शिक्षकों की भारी कमी हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन इसके लिए केवल साइकिल बांटना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ठोस काम करने के बजाय प्रचारात्मक कार्यक्रमों पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिसकी वजह से शिक्षा के क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आ रहा।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी कभी वंचितों को मिलने वाली मुफ्त सुविधा को 'रेवड़ी' बताती थी, आज वही खुद उसी राह पर चल पड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित