, Oct. 24 -- मास्को, 25 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शुक्रवार को कहा कि खेरसॉन क्षेत्र के अल्योश्की इलाके में मानवीय अभियान के लिए रूसी सेना खेरसॉन दिशा में गोलीबारी रोक रही है और 27 अक्टूबर को मास्को समयानुसार सुबह 4:00 बजे (01:00 जीएमटी) से युद्धविराम लागू कर रही है।

इससे पहले दिन में, व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के बीच खेरसॉन क्षेत्र के अल्योश्की में 29 अक्टूबर से लागू होने वाला एक स्थानीय युद्धविराम सुनिश्चित कराया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, श्री गेरासिमोव ने कहा, "खेरसॉन क्षेत्र में अल्योश्की बस्ती के पास मानवीय अभियान के सिलसिले में, रूस के सशस्त्र बल खेरसॉन दिशा में गोलीबारी रोक रहे हैं और 27 अक्टूबर, 2026 को मास्को समयानुसार सुबह 4:00 बजे से 'शांति व्यवस्था' (सीजफायर) लागू कर रहे हैं।"श्री गेरासिमोव ने आगे कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अलोश्की तक सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण सामान पहुंचाने के लिए इंजीनियरिंग पूर्व-परीक्षण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित