मॉस्को , अक्टूबर 30 -- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिए तैयार है।
यह बात श्री पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिए तैयार है।
श्री पुतिन ने कहा, "सबसे पहले, हम तैयार हैं, लेकिन हम यूरोप के साथ कोई युद्ध नहीं चाहते।"उन्होंने चेतावनी दी कि रूस और यूरोप के बीच सीधे टकराव में कोई नहीं जीतेगा और यूरोपियन नेताओं से ऐसे टकराव के नतीजों को न भूलने की अपील की।
श्री पुतिन ने कहा, "अगर यह बहुत आगे बढ़ गया, तो कोई भी नहीं जीतेगा। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए।"राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ के नेता रूस को सामरिक रुप से हराने में विफल रहे है और 2030 तक उनके ऐसा करने की संभावना कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित