मॉस्को , अक्टूबर 23 -- राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस "यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है" और "अगर आप यूरोप में चल रही राजनीतिक प्रक्रियाओं पर नजर डालें, तो यह स्पष्ट है कि यूरोप के लोग रूस से लड़ना नहीं चाहते।"श्री पुतिन ने रूसी मीडिया को दिए एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि पश्चिमी देशों के नेता लगातार "रूसी खतरे" और रूस के साथ सीधे सैन्य संघर्ष की तैयारी की बात कर रहे हैं। हालांकि, उम्मीद है कि अब यह स्पष्ट हो गया होगा कि रूस को हराना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, "यह सभी के सामने स्पष्ट हो चुका है कि युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव है और उसे रणनीतिक रूप से पराजित करना भी अवास्तविक है।"रूसी राष्ट्रपति के अनुसार यूरोपीय राजनेताओं की ओर से उसके खिलाफ युद्ध की तैयारियों को लेकर दिए जा रहे बयान "किसी तरह के राजनीतिक मानसिक विक्षिप्तता" जैसे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित