मास्को , मार्च 05 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि रूस व्यावसायिक कारणों से यूरोपीय संघ (ईयू) देशों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति समय से पहले बंद कर सकता है।
श्री पुतिन ने कहा कि यूरोपीय संघ के देश एक महीने में रूसी गैस की खरीद पर नए प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं और एक साल में इन्हें और सख्त करके पूर्ण प्रतिबंध लगाने की योजना है।
उन्होंने कहा, "अब अन्य बाजार खुल रहे हैं। शायद हमारे लिए फिलहाल यूरोपीय बाजार को आपूर्ति बंद करना और निर्यात के नए क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना ज्यादा लाभदायक होगा। इसमें कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है।"श्री पुतिन ने कहा कि ये केवल मन में उठ रहे विचार हैं लेकिन इसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित