, April 27 -- मॉस्को, 27 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत और परमाणु अप्रसार संधि (एन.पी.टी.) समीक्षा सम्मेलन में रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख आंद्रेई बेलौसोव ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में इस बात की संभावना कम है कि पी-5 देश परमाणु शस्त्रागार को कम करेंगे और उन्हें पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
परमाणु अप्रसार संधि का 11वां समीक्षा सम्मेलन आज से न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है और यह 22 मई तक चलेगा। श्री बेलौसोव ने इस बात पर जोर दिया कि रूस परमाणु हथियारों को खत्म करने और "सभी के लिए परमाणु-मुक्त और सुरक्षित दुनिया" स्थापित करने की मानवता की साझा इच्छा का पूरी तरह से समर्थन करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित