, Aug. 26 -- मॉस्को 26 अगस्त (स्पूतनिक/वार्ता) रूस की सेना ने ड्रोन और हवा से दागे जाने वाले सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर यूक्रेन के बंदरगाह प्रतिष्ठानों और सैन्य-संबंधी ढांचे को निशाना बनाया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, रूसी बलों ने यूक्रेन के लिए सैन्य सामग्री ले जा रहे दो मालवाहक जहाजों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरणों वाले चार भंडारण केंद्रों पर हमला किया। ये सभी ठिकाने युझनी बंदरगाह पर स्थित थे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, "युझनी बंदरगाह पर यूक्रेन के लिए सैन्य सामग्री ले जा रहे दो सूखे मालवाहक जहाजों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरणों वाले चार भंडारण केंद्रों को ड्रोन और हथियारों से निशाना बनाया गया।"मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर स्थित उन ईंधन भंडारण टैंकों को भी निशाना बनाया, जिनसे यूक्रेनी सशस्त्र बलों को ईंधन की आपूर्ति की जानी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित