, April 4 -- मास्को, 04 अप्रैल (स्पूतनिक) रूस ने ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए ताजा हमलों पर गहरी चिंता जताते हुए उनकी कड़ी निंदा की है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने शनिवार को कहा कि चार अप्रैल को बुशेहर संयंत्र पर हुए मिसाइल हमलों की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं और रूस इस संबंध में प्राप्त जानकारी का अध्ययन कर रहा है।उन्होंने कहा, " हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें जनहानि हुई है।"इससे पहले ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया था कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई में संयंत्र परिसर को निशाना बनाया गया और एक कर्मचारी की मृत्यु हुई।
सुश्री ज़खारोवा ने ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों, विशेषकर बुशेहर संयंत्र, पर हमले तुरंत रोकने की अपील करते हुए कहा कि इससे 'सबसे गंभीर परिणामों' से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है कि बुशेहर संयंत्र की स्थिति लगातार खतरनाक होती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित