कीव , अक्टूबर 19 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ तनाव तथा रूस के साथ शांति वार्ता दोबारा शुरू करने के प्रयासों पर चर्चा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर से बातचीत की।

श्री जेलेंस्की ने रविवार को करीब 40 मिनट चली इस बातचीत के बाद कहा कि आने वाले दिनों में आमने-सामने बैठक करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। रूस से डीजल निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील देने के श्री ट्रंप के फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहला उच्चस्तरीय संपर्क था।

श्री ट्रंप ने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता को खतरे में नहीं डालना चाहते। उन्होंने श्री जेलेंस्की पर रूसी डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाने और युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार नहीं होने का आरोप भी लगाया।

इस बीच, यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली स्टारलिंक और स्टारशील्ड उपग्रह सेवाओं पर प्रतिबंधों को लेकर भी विवाद जारी है। श्री जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें लगता है कि इन प्रतिबंधों में व्हाइट हाउस और स्टारलिंक का संचालन करने वाली कंपनी स्पेसएक्स, दोनों की भूमिका थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित