, March 27 -- मॉस्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) उत्तर-पश्चिमी रूस में फिनलैंड की खाड़ी के तट पर स्थित लेलिनग्राद शहर के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को ने कहा कि क्षेत्र में 36 ड्रोन नष्ट किए गए।श्री ड्रोज़डेन्को ने टेलीग्राम पर लिखा, "लेनिनग्राद क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी हटा दी है। हमले को नाकाम करने के दौरान 36 ड्रोन नष्ट किए गए।"गौरतलब है कि रूस 24 फरवरी, 2022 से अपना विशेष सैन्य अभियान चला रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य यूक्रेन शासन द्वारा नरसंहार का शिकार हुए लोगों की रक्षा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित