, Sept. 25 -- मास्को,25 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के निदेशक सर्गेई नारिशकिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने रूस के चुनावों में दखल दिया है और विदेशी खुफिया सेवा ने इस बात पर ध्यान दिया है।

श्री नारिशकिन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "पश्चिमी देशों की ओर से हस्तक्षेप हुआ था और हमने उस पर ध्यान दिया। हमने इस बात पर भी गौर किया कि यूरोपीय संघ आयोग ने पहले से ही एक दस्तावेज़ तैयार कर लिया था जिसमें चुनावों को दोषपूर्ण बताया गया था।"इससे पहले, एसवीआर प्रेस ब्यूरो ने कहा था कि काउंसिल ऑफ़ यूरोप की संसदीय सभा और यूरोपीय संसद, कथित उल्लंघनों के कारण रूस के चुनावों के नतीजों को खारिज करने वाले बयान तैयार कर रही थीं। हालांकि यूरोपीय संस्थाओं ने इन दावों का समर्थन नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित