, Oct. 16 -- मास्को, 16 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि रूस की योजना 2035 तक चंद्रमा पर अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) बनाने की है।

श्री लिखाचेव ने शुक्रवार को मास्को में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से कहा, "अगले दशक के मध्य तक, हमें चंद्रमा पर एक परमाणु ऊर्जा इकाई स्थापित करनी चाहिए ताकि वहां एक अलौकिक स्टेशन तैयार किया जा सके।"चंद्रमा पर स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर काम रोसाटॉम और कुरचातोव इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित