मास्को , अक्टूबर 22 -- रूस के राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव ने कहा है कि उनके देश का अमेरिका के साथ किया गया समझौता यूरोप को आकर्षित कर सकता है।
श्री दिमित्रीव ने गुरुवार को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में 2026 वेरोना यूरेशियन आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा , "अमेरिका के साथ हमारे आर्थिक कार्यों को लेकर कई लोग आश्चर्यचकित हैं लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि जैसे ही हम अमेरिका के साथ और ज्यादा समझौते करेंगे यूरोपीय कंपनियां हमारे पास आयेंगी।"उन्होंने यह भी कहा कि रूस और अमेरिका अपनी बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गये हैं, जो 21 अक्टूबर को हुई एक सार्थक बैठक का मुख्य परिणाम है।
उनके अनुसार, डीजल ईंधन को लेकर रूस-अमेरिका समझौता बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव डालता रहेगा।
रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने बताया कि अमेरिका-रूस-जर्मनी मंच पर ऊर्जा संबंधी व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ने के बावजूद यूरोप तेजी से रूसी गैस खरीद रहा है और साथ ही यह भी कहा कि रूस और यूरोप के बीच सहयोग फिर से बहाल होना निश्चित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित