मॉस्को , मई 24 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अफ्रीकी देशों ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में प्रभावशाली सफलता हासिल की है और वे वैश्विक मुद्दों के समाधान में भी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री पुतिन ने 'अफ्रीका दिवस' के अवसर पर अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को भेजे एक बधाई पत्र में कहा, "अफ्रीकी देशों ने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में शानदार सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही वे अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे के महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में भी लगातार बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।"रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अफ्रीकी देशों के साथ अपने पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने को काफी महत्व देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित