मॉस्को , अगस्त 01 -- रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रातभर किये गये समन्वित हमले में यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित रक्षा उद्योग प्रतिष्ठानों और सैन्य रसद केंद्रों को निशाना बनाया।

मंत्रालय ने कहा कि हमले में यूक्रेनी सेना के लिए मिसाइल, ड्रोन, रडार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों के उत्पादन, भंडारण तथा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस व्यापक हमले में जमीनी और समुद्री प्लेटफॉर्म से दागे गये उच्च-सटीकता वाले हथियारों के साथ लंबी दूरी तक मार करने वाले मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) का इस्तेमाल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित