मॉस्को , मई 02 -- रूसी वायु रक्षा बलों ने पिछले सात घंटों में रूस के 13 क्षेत्रों के ऊपर 123 यूक्रेनी ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा, "ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 2 मई को मॉस्को समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच 123 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) को रोककर नष्ट कर दिया।"इन ड्रोनों को बेलगोरोद, ब्रायंस्क, वोल्गोग्राद, कलुगा, कुर्स्क, नोवगोरोद, ओरयोल, स्मोलेंस्क, त्वेर, तुला और मॉस्को क्षेत्रों के साथ-साथ बशकोर्तोस्तान गणराज्य और क्रास्नोडार क्षेत्र के ऊपर मार गिराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित