वॉशिंगटन , मार्च 14 -- ईरान संकट के बीच रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील से रूस के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।

रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने नेविगेटर प्रिंसिपल इन्वेस्टर्स कंपनी के डायरेक्टर काइल शोस्टैक के हवाले से यह जानकारी दी।

श्री शोस्टैक ने कहा कि रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के प्रमुख एवं विदेशी देशों के साथ आर्थिक सहयोग के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव ने 11 मार्च को मियामी में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस बैठक का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार में चल रहे संकट पर चर्चा करना था।

इसके अगले ही दिन, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने लगभग 1000 लाख बैरल रूसी तेल पर से सभी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की। यह तेल फिलहाल रास्ते में फंसा हुआ था। इससे पहले भारत द्वारा खरीदे गए उस रूसी तेल पर से प्रतिबंध हटाए गए थे जो पहले से ही समुद्र में फंसा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित