, April 24 -- वाशिंगटन, 24 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई टेटेरयातनिकोव के साथ नासा का 'क्रू-13' मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये नवंबर के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही प्रक्षेपित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, "नासा के स्पेस-एक्स क्रू-13 मिशन के हिस्से के रूप में, तीन अंतरिक्ष एजेंसियों के चार चालक दल सदस्य एक लंबी अवधि के वैज्ञानिक अभियान के लिये सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिये उड़ान भरेंगे।" नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका वॉटकिंस और ल्यूक डेलाने क्रमशः अंतरिक्ष यान कमांडर और चालक की भूमिका निभाएंगे, जबकि कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जोशुआ कुट्रिक और रूसी अंतरिक्ष यात्री टेटेरयातनिकोव मिशन विशेषज्ञ के रूप में सेवा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित