श्रीगंगानगर , फरवरी 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांव महियांवाली के समीप स्थित रुई के एक कारखाने से 100 क्विंटल से अधिक रूई चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) भूपेंद्र सोनी ने सोमवार को बताया कि हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में चक 35 एसटीजी निवासी रामपाल बावरी (29) और रामपुरा निवासी मनीष बावरी (25) को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पकड़े गए इन दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को श्रीगंगानगर में एक फैक्ट्री संचालक ने 100 क्विंटल रूई चोरी होने का मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित