मुंबई , मई 20 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 16 पैसे टूटकर 96.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सुबह कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुपया 97 प्रति डॉलर के एकदम करीब पहुंच गया था। यह पहली बार 96.9575 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया था। पिछले कुछ दिनों से भारतीय मुद्रा लगातार नये निचले स्तर का रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को यह 50 पैसे लुढ़ककर 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 19 पैसे नीचे 96.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कुछ ही देर बाद 96.9575 रुपये प्रति डॉलर तक उतरने के बाद इसमें कुछ सुधार हुआ एक समय यह 96.65 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ था, लेकिन अंत में लाल निशान में बंद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित