मुंबई , मार्च 24 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर 93.76 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस तक बीच कारोबार में 94.1125 रुपये प्रति डॉलर तक टूटने के बाद 93.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 13 पैसे गिरकर 93.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। बीच कारोबार में एक समय यह 93.9075 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया था। अंत में 93.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित