मुंबई , फरवरी 26 -- अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को लगभग स्थिर रहा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.9150 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर चार पैसे चढ़कर 90.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज पांच पैसे की मजबूती के साथ 90.86 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन में यह ऊपर 90.81 रुपये तक और नीचे 90.94 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। दूसरी तरफ, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित