मुंबई , मई 29 -- कच्चे तेल में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 73 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.85 रुपये का बोला गया।

रुपये में यह लगातार दूसरी तेजी है। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 12.50 पैसे चढ़कर 95.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, लेकिन इसके बाद यह लगातार मजबूत हुआ। यह 20 पैसे नीचे 95.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का निचला स्तर रहा।

इसके बाद बाजार में डॉलर की बिकवाली बढ़ने से रुपया दिन की समाप्ति तक 94.85 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया और अंत में उसी स्तर पर बंद भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित