मुंबई , मई 26 -- कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 44.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.7050 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 34 पैसे की मजबूती के साथ 95.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया में आज पूरे दिन गिरावट रही। यह 17 पैसे गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.34 रुपये और नीचे 95.79 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से रुपया दबाव में रहा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत चढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित