मुंबई , जून 01 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 34 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.19 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले दो कारोबारी दिवस पर मजबूती के साथ बंद हुई थी। पिछले सप्ताहांत यह 73 पैसे चढ़कर 94.85 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये की शुरुआत आज आठ पैसे की गिरावट में 94.93 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। हालांकि कुछ ही देर में यह 94.73 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ लेकिन बाद में फिर टूट गया। कारोबार की समाप्ति तक यह 95.19 रुपये तक उतरकर अंत में उसी स्तर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित