मुंबई , मई 07 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 27.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.22 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत बंद हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 68.75 पैसे चढ़कर 94.4925 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरुआती दबाव रहा। यह 27.75 पैसे की गिरावट में 94.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दोपहर से पहले ही 94.90 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। हालांकि इसके बाद इसने अच्छी वापसी की और 94.08 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में 94.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित