मुंबई , फरवरी 20 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 26 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.9450 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 3.50 पैसे की मजबूती के साथ 90.6850 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 26 पैसे की गिरावट में 90.9450 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंत में उसी स्तर पर बंद हुआ। यह ऊपर 90.93 रुपये और नीचे 91.04 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

कारोबारियों ने बताया कि निजी तथा सार्वजनिक बैंकों की डॉलर लिवाली से रुपये पर दबाव रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित