मुंबई , अप्रैल 17 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 23.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.91 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 19 पैसे मजबूत होकार 93.1475 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरू से ही जबरदस्त तेजी रही। यह 21 पैसे चढ़कर 92.9375 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन के दौरान इसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा।

दोपहर से पहले यह 92.98 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। हालांकि बाद में रुपये में तेजी लौट आयी और यह 92.65 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित