मुंबई , अप्रैल 29 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 14 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.82 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा का यह दूसरा निचला बंद स्तर है। इससे पहले 27 मार्च को यह 94.8525 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिवस पर 53 पैसे की गिरावट के साथ 94.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाला रुपया आज 94.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 94.70 रुपये और निचला स्तर 94.8650 रुपये प्रति डॉलर रहा। अंत में यह 94.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित