मुंबई , जून 04 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 1.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.7450 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 39.50 रुपये की गिरावट में 95.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। यह छह पैसे ऊपर 95.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 95.59 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।

दोपहर बाद के कारोबार में रुपया 95.87 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था, लेकिन अंतिम समय में वापसी करता हुआ अंत में डेढ़ पैसे मजबूत बंद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित