मुंबई , जून 18 -- कच्चे तेल में जारी गिरावट के कारण रुपया गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 10 पैसे चढ़कर 94.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर भी भारतीय मुद्रा 10 पैसे की बढ़त में 94.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज 16 पैसे की गिरावट के साथ 94.66 रुपये प्रति डॉलर पर हुई और यह 94.71 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया, लेकिन इसके बाद लगातार चढ़ता हुआ दोपहर बाद 94.18 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में यह 94.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद से ही कच्चा तेल दबाव में है। आज लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा ढाई फीसदी टूटकर 77.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली है। दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की बड़ी तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित