मुंबई , मई 05 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया और एक समय 95.44 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर को छूने का बाद अंत में यह पांच पैसे की बढ़त में बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर 39 पैसे गिरकर 95.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा दिन में 21 पैसे और टूटकर 95.44 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी थी। दोपहर बाद तेजी से वापसी करते हुए यह 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
सुबह रुपया सात पैसे गिरकर 95.30 रुपये पर खुला। बीच कारोबार में यह नीचे 95.44 रुपये और ऊपर 95.18 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित