मुंबई , अप्रैल 30 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 46 पैसे टूटने के बाद अंत में चार पैसे मजबूत बंद हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.84 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 20 पैसे गिरकर 94.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी जो इसका अबतक का सबसे कम बंद स्तर है।
रुपये में आज शुरू से गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी के दबाव में यह 13 पैसे नीचे 95.01 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दोपहर से पहले ही 95.3450 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। रुपया आज से पहले कभी इतना नीचे नहीं उतरा था।
हालांकि बाद में कच्चा तेल नरम पड़ गया और रुपया 94.81 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में यह 94.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित