भोपाल , मई 08 -- महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल पुरुष आईएसएसएफ स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रुद्रांक्ष ने फाइनल में 252.9 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा के रोहित कन्यान ने 251.9 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि पश्चिम बंगाल के बैदुरिया बिस्वास ने 230.8 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के करमजीत सिंह 209.6 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
क्वालिफिकेशन दौर में दिल्ली के पार्थ मखीजा ने 633.4 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। रेलवे के शाहू तुषार माने 630.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि गुजरात के गज्जर कृष जिग्नेशभाई ने 627.8 अंक बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रुद्रांक्ष पाटिल 627.7 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे।
10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुषपश्चिम बंगाल के अश्मित चटर्जी ने फाइनल में 251.0 अंक हासिल कर जूनियर पुरुष वर्ग का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश के पीयूष शर्मा ने 250.5 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के रोहित कन्यान ने 229.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश के करमजीत सिंह 207.9 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
क्वालिफिकेशन में पीयूष शर्मा ने 631.7 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। अश्मित चटर्जी 631.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रोहित कन्यान ने 630.4 अंक बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। करमजीत सिंह 629.9 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
10 मीटर एयर राइफल यूथ पुरुषपश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ ने फाइनल में 254.4 अंक हासिल कर यूथ पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के प्रियांशु ने 249.7 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के जतिन लाम्बा ने 228.1 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। रोहित कन्यान 207.1 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित