ऊधमसिंह नगर , मार्च 30 -- उत्तराखंड की रुद्रपुर पुलिस ने सोमवार को हनी ट्रैप गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना के अंतर्गत कुछ दिन पहले हनी ट्रैप का मामला सामने आया था। पीड़ित को झांसे में लेकर गैंग के सदस्यों ने जबरन 44000 रुपए वसूल लिए थे।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस फरार आरोपियों की लगातार तलाश करती रही।
आज पुलिस को सफलता मिली और गैंग के सदस्यों मोतीराम निवासी सिरसी, हजरत नहीं, जनपद सम्भल, उप्र और पिंकी उर्फ काजल निवासी फुलसुंगी, गंगापुर रोड, ट्रांजिट कैम्प को इंडियन कालोनी, ट्रांजिट कैम्प से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित