रुद्रपुर , मार्च 14 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

रुद्रपुर पुलिस और मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने 5. 890 किलोग्राम गांजा के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के मार्गदर्शन में 14 मार्च को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी।

गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 5.890 किलोग्राम गांजा और उससे अर्जित 51,300 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित