हरिद्वार , अप्रैल 01 -- उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक अब्दुल कलाम चौक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीरपुरा अंडरपास के पास अचानक उसने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार तीनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित