हरिद्वार , जुलाई 07 -- उत्तरराखंड के हरिद्वार में गंगनहर पटरी मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के समीप सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा दोनों बाइकों की तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई कर रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित