सोनीपत , अगस्त 30 -- हरियाणा के सोनीपत के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 71 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की, जिसके बाद व्हीलचेयर पर निर्भर महिला दोबारा चलने में सक्षम हो गईं।
सोनीपत निवासी जतिंदर कौर कोहली की करीब आठ महीने पहले एक अन्य अस्पताल में रीढ़ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई। उन्हें कमर के निचले हिस्से और दोनों पैरों में तेज दर्द, सुन्नपन, झुनझुनी तथा चलने में परेशानी होने लगी। उनके बाएं पैर में फुट ड्रॉप की समस्या भी विकसित हो गई।
मैक्स अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि पिछली सर्जरी के बाद शरीर में तरल पदार्थ जमा हो गया था, जो नसों पर दबाव डाल रहा था और धीरे-धीरे तंत्रिका संबंधी कमजोरी बढ़ा रहा था।
स्पाइन सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. जितेश मंगवानी ने बताया कि मामला बेहद चुनौतीपूर्ण था। सर्जरी के दौरान प्रभावित नसों का डीकंप्रेशन, क्षतिग्रस्त डिस्क को हटाना, द्रव रिसाव की मरम्मत तथा स्पाइनल फिक्सेशन और फ्यूजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित