अलवर , दिसम्बर 06 -- राजस्थान में अलवर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) विशेष न्यायालय ने करीब नौ वर्ष पुराने रिश्वत लेने के आरोपी तत्कालीन अतिरिक्त आयकर आयुक्त को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए चार वर्ष के कारावास की सजा सुनायी।
विशेष न्यायालय ने अभियुक्त तत्कालीन अतिरिक्त आयकर आयुक्त बनवारी लाल यादव को रिश्वत लेने का दोषी मानते हुए उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार एसीबी ने अलवर में पदस्थ बनवारी लाल यादव को 15 फरवरी 2017 को सात लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित