सीतापुर , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले की सिधौली तहसील में बुधवार को उप जिलाधिकारी के पेशकार अनुपम श्रीवास्तव को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ग्राम मऊ थाना अटरिया निवासी एक किसान का दाखिल खरीज निरस्त करने का बाद अप जिला अधिकारी न्यायालय सिधौली में चल रहा था। अनुपम श्रीवास्तव लगातार इस मामले को रफा दफा करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांग रहा था।
किसान ने इसकी शिकायत लखनऊ में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में की। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने आरोपी को रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना अटरिया ले गई है। यहां पर अभियोग दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित