नयी दिल्ली , मार्च 26 -- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की।
सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार, यह मामला भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने बैंक को 114.98 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।मामले में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, उसके तत्कालीन निदेशक सतीश सेठ, गौतम बी. दोशी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सीबीआई ने बताया कि एसबीआई 11 बैंकों के एक कंसोर्टियम का हिस्सा था, जिसने रिलायंस टेलीकॉम को कुल 735 करोड़ रुपये का टर्म लोन प्रदान किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित