रियाद , अक्टूबर 11 -- सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिससे वहां आग लग गई और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई।
यमन में लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि आज रियाद के किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल 4 को निशाना बनाकर एक प्रोजेक्टाइल दागा गया।
इससे पहले शनिवार को इसी हवाई अड्डे पर हुए एक घातक मिसाइल हमले में घायल भारतीय की आज मौत हो गई। इस हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित