गांधीनगर , जनवरी 24 -- गुजरात तथा दमन एवं दीव नौसैनिक क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल श्रीतनु गुरु ने शनिवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। श्रीतनु गुरु 1995 में भारतीय नौसेना में जुड़े और नवंबर-2025 से गुजरात तथा दमन एवं दीव नौसैनिक क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त हुए हैं।

श्री पटेल और श्रीतनु गुरु दोनों की मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित