अजमेर 23अक्टूबर (वार्ता) प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने शुक्रवार को राजस्थान के अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के दरबार में परिवार सहित जियारत की।
श्री देशमुख ने पत्नी अभिनेत्री जैनेलिया देशमुख एवं बच्चों के साथ गरीब नवाज की मजार पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किये। दोनों ने ख्वाजा की चौखट पर अमन, चैन, खुशहाली की कामना के साथ आने वाली फिल्मों के प्रोजेक्ट के लिये दुआ की।
दरगाह में दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक भेंट किया गया। इस अवसर पर दोनों ने प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित