मुंबई , सितंबर 26 -- िग बॉस 20 में एंट्री के बाद से सिंगर-सॉन्गराइटर रिती तिवारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। घर के अंदर उनकी पर्सनैलिटी, म्यूजिकल जर्नी और बेबाक अंदाज को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा हो रही है।

अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह ने रिती के म्यूजिक को अपना समर्थन दिया है।

रिती के ट्रैक 'सब घूम रहा है' को लेकर सोशल मीडिया पर जारी चर्चाओं के बीच अक्षरा ने रिती के म्यूजिक को एक क्रिएटर के नजरिये से देखने की बात कही। उनका कहना है कि किसी गाने को लेकर होने वाली ट्रोलिंग भी उसकी पहुंच और लोगों के बीच उसकी पहचान बढ़ाने का काम कर सकती है।

रिती का वीडियो साझा करते हुए अक्षरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आए हाय को गाली भी दे रहे हैं और गा भी रहे हैं. वैसे पॉजिटिव साइड देखें तो हर किसी के जुबान पर एक ही गाना है। प्यार हो या ट्रोलिंग, जुबान पर तो वही है! यही तो जीत है एक क्रिएटर की। अब आप कहोगे कि उसका क्यों सपोर्ट कर रही है, तो विस्तार में शाम में बात करेंगे "अक्षरा का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब बिग बॉस 20 में रिती की म्यूजिकल पहचान भी लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई है। संगीत को अपनी पहचान का अहम हिस्सा बनाकर बिग बॉस के घर में पहुंचीं रिती के लिए अक्षरा का समर्थन उनके म्यूजिक को लेकर चल रही बातचीत में एक नया पहलू जोड़ता है।

अक्षरा ने यह भी संकेत दिया है कि वह शाम को विस्तार से बताएंगी कि उन्होंने रिती का समर्थन क्यों किया। अब उनके अगले बयान पर दर्शकों की नजर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित