नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद कुमार के इस्तीफे को लेकर 'रिजीम चेंज' की बात करने के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें आत्म मंथन करने की सलाह दी है।

श्री चौहान ने रविवार को सोशल मीडिया ''एक्स'' पर लिखा, "रिजीम चेंज गैंग रोज़ सत्ता परिवर्तन के सपने देखता है, षड्यंत्र रचता है, झूठ फैलाता है और नैरेटिव गढ़ता है। लेकिन जनता के जनादेश के सामने इनके सपने साबुन के बुलबुले की तरह फूट जाते हैं।"उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय , दिल्ली विश्वविद्यालय , ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत, गुजरात निकाय चुनाव और असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव के नतीजे बहुत कुछ बयां करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित