मुरैना , सितंबर 17 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में देवर-भाभी और दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे देवर-भाभी और उनके दो बच्चे नूराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेके टायर फैक्ट्री के समीप एक रिक्शे से टकराकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने चारों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सूरज कुशवाह (18), नीरज कुशवाह (20), श्रीकांत (10) और राजकुमारी (8) के रूप में हुई है। बताया गया है कि सूरज कुशवाह देवर था और ग्राम बांसी का निवासी था, जबकि नीरज कुशवाह, श्रीकांत और राजकुमारी ग्राम लोहगढ़ के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित